1. किराने का सामान पानी से धोया जाना चाहिए। जो कुछ भी आप बाहर से लाते हैं उसे संभावित रूप से संक्रमित माना जाता है।

2. किराने का सामान धोने से पहले, अपने हाथों को साबुन और पानी से 20 सेकंड तक धोएं।

3. खाना पकाने के बाद या बर्तन धोने के बाद भी अपने हाथ धोएं.

4. सुनिश्चित करें कि किराने के सामान की प्लास्टिक बंद डस्टबिन डालें. इसके बाद, अपने हाथों को फिर से धो लें.

5. सब्जियों को पकाने से पहले और बाद में अपने हाथ धोएं."

Coronavirus Tips: साबुन से 20 सेकंड तक अपने हाथ जरूर धोएं

पोषण विशेषज्ञ नमामी अग्रवाल कहती हैं कि आपको खरीदारी करते समय छह फीट (2 मीटर) की सामाजिक दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है. "अगर संभव हो तो किराने के सामान के लिए हफ्ते में एक बार ही बाहर जाएं.


Coronavirus Shopping Tips: नमामी अग्रवाल ने शेयर किए कुछ टिप्स

1. सामान लेने के लिए घर का केवल एक व्यक्ति ही बाहर जाए.
2. अपने साथ एक सैनिटाइटर को रखें और सतहों को छूने से बचें.
3. शॉपिंग कार्ट, हैंडल या भुगतान मशीनों को छूने के बाद हाथों को साफ करें या धोएं.
4. कैशलेस भुगतान करने की कोशिश करें क्योंकि मुद्रा का आदान-प्रदान एक संभावित जोखिम कारक हो सकता है.
5. अगर आपके पास हैं तो डिस्पोजेबल दस्ताने का उपयोग करें.
6. एक बार घर वापस आने के बाद, शॉपिंग कंटेनरों को बाहर छोड़ दें और हाथ धोएं.
7. "प्रारंभिक शोध से पता चलता है कि कोरोनोवायरस कार्डबोर्ड पर 24 घंटे और प्लास्टिक पर 72 घंटों तक जीवित रह सकते हैं. इसलिए, इस अवधि के बाद वस्तुओं का उपयोग करना सबसे अच्छा है.
8. इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ट्रांसमिशन खाद्य पैकेजिंग के माध्यम से हो रहा है, लेकिन रोकथाम महत्वपूर्ण है.
9. सामान को पानी से अच्छी तरह से धोएं और सूखने के लिए छोड़ दें. "यूएसडीए (अमेरिकी कृषि विभाग) के अनुसार, डिटर्जेंट या साबुन से फलों और सब्जियों को धोने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसकी सिफारिश कर रहे हैं. आप ओजोन-आधारित फलों/सब्जियों के क्लीन्ज़र का उपयोग कर सकते हैं या आप पतला सिरका, नमक या नींबू के पानी में फलों, सब्जियों को भिगो सकते हैं और फिर सूखने के लिए छोड़ दें. फलों / सब्जियों को साबुन और पानी से धोना अभी भी एक शोध का विषय है.

Coronavirus Tips: खाना बनाने से पहले और बाद में अपने अपने हाथ जरूर धोएं

कुछ और टिप्स जिनका रखें ध्यान
- अगर आप किसी भी लक्षण का अनुभव कर रहे हैं, तो खरीदारी करने के लिए बाहर जाने से बचें. परिवार में कोई और जाए तो उन्हें सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहें.
- 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अपने किराने के सामान की होम डिलीवरी करवानी चाहिए. डिलीवरी वाले व्यक्ति को बैग बाहर छोड़ने के लिए कहें.
- नियमित रूप से घर पर सतहों को साफ करें. इनमें डोर नॉब्स और लाइट स्विच हो सकते हैं.
 
(डॉ. पी. रघु राम एसोसिएशन सर्जन ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंटहैं).

और प्लीज़ हा  कुछ सच नहीं बोल सकते तो झूठ भी मत बोलो यार अगवा मत फैलाओ यार
एक जरूरी बात है कि भैया व्हाट्स ऐप में मेसेज सेंड कर्नेसे पहले जरूर देखे और आपको नहीं आता तो गूगल को बताइए आपको मिला हुआ जानकारी सही है या गलत अपने आपसे ही चेक करेगा
कभी शेयर नहीं करोगे तो कब करोगे , ये शेयर नहीं करोगे तो क्या करोगे यार चलो फटा फट से शेयर करो ...